उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधायकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल एक्सपोजर विजिट पर दिल्ली और आंध्र प्रदेश जाएगा। अध्ययन भ्रमण के तहत दिल्ली में विद्यालयी शिक्षा मॉडल तथा आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा के नवाचारों का अध्ययन किया जाएगा।
विद्यालयी शिक्षा के लिए धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, खानपुर विधायक उमेश कुमार सहित अधिकारी दिल्ली में सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधार योजनाओं का अध्ययन करेंगे। वहीं उच्च शिक्षा दल आंध्र प्रदेश में कौशल विकास और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मॉडलों का अवलोकन करेगा, जिसमें Andhra Pradesh State Skill Development Corporation, रतन टाटा इनोवेशन हब अमरावती और अन्य संस्थान शामिल हैं।
मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि इस अध्ययन से मिले अनुभवों के आधार पर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post