भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुए विशेष चर्चा में कांग्रेस पर देश को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते वंदे मातरम के मूल स्वरूप को खंडित किया, जबकि यह गीत स्वतंत्रता संग्राम का महामंत्र रहा है। महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पहली बार वंदे मातरम के पूर्ण स्वरूप पर गर्व से चर्चा संभव हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय गौरव को नए आयाम दे रही है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post