
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे उत्तराखंड के नर्सिंग कर्मियों ने अब उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास का घेराव किया इस आंदोलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का भी समर्थन मिल अपनी मांगो को सरकार के सामने कई बार रखा जा चुका है जिसमें नर्सिंग भर्ती को परीक्षा आधारित प्रक्रिया से हटाकर वर्षवार किया जाए…
वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निरस्त किया जाए 2500 से अधिक रिक्त पदों पर वर्षवार आधार पर तत्काल भर्ती की जाए उत्तराखंड से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए ओवरएज हो चुके स्थानीय नर्सिंग छात्र-छात्राओं को विशेष आयु छूट दी जाए ..
गौरतलब है कि बीते दिनों नर्सिंग कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर भी कूच किया था, जिसे पुलिस ने बीच में ही रोक दिया था लगातार अनसुना किए जाने से नाराज नर्सिंग एकता मंच ने अब स्वास्थ्य मंत्री के आवास घेराव कर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है आंदोलन को मिल रहे राजनीतिक समर्थन से सत्ताधारी भाजपा के लिए यह मुद्दा और गंभीर हो गया है आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन उत्तराखंड की सियासत में बड़ा मुद्दा बन सकता है।
नवल पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष, नर्सिंग एकता मंच
हरक सिंह रावत, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post