Tuesday, October 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में पर्यावरण संरक्षण की बड़ी पहल, 10.17 लाख से अधिक कंटेनर रीसाइक्लिंग के लिए लौटाए

Crime Patrol by Crime Patrol
September 3, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
recycling
4
VIEWS

चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर तीर्थयात्रियों की भागीदारी का सकारात्मक असर सामने आया है। यात्रा प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल से 26 अगस्त 2026 के बीच बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने रीसाइक्लिंग के लिए 10,17,200 से अधिक कंटेनर वापस किए हैं। यह आंकड़ा चारधाम यात्रा मार्ग को प्लास्टिक और पैकेजिंग कचरे से मुक्त रखने के लिए संचालित डिपॉजिट-रिटर्न एंड रिसाइक्लिंग सिस्टम (DDRS) जैसी जमीनी पहल की सफलता को दर्शाता है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इस पहल के तहत तीर्थयात्री चारों धाम मार्ग पर बनाए गए विशेष कलेक्शन प्वाइंट पर क्यूआर-कोड वाली बोतलें और मल्टी-लेयर्ड पैकेजिंग (MLP) जमा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य हिमालयी तीर्थ यात्रा मार्ग के साथ-साथ इन क्षेत्रों से निकलने वाली नदियों को पैकेजिंग कचरे से बचाना है।

बद्रीनाथ में सबसे अधिक कंटेनर जमा

19 अप्रैल से 26 अगस्त तक धामवार कलेक्शन में बद्रीनाथ धाम सबसे आगे रहा। यहां 3,04,771 कंटेनर वापस किए गए, जिसकी रिकवरी दर 94 प्रतिशत रही। वहीं गंगोत्री धाम में 2,72,864 कंटेनर और 97 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई।

केदारनाथ धाम में 2,90,273 कंटेनर वापस किए गए, जबकि रिकवरी दर 90 प्रतिशत रही। इसी तरह यमुनोत्री धाम में 1,49,292 कंटेनर एकत्र किए गए और रिकवरी दर 92 प्रतिशत रही।

इसे भी पढ़ें

Ravana

देहरादून में आज दो जगह होगा रावण दहन, सीएम धामी रहेंगे मुख्य अतिथि

October 20, 2026
arrest

नानकमत्ता हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद

October 19, 2026
Viral Video

टिहरी के कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी को लेकर विवाद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का वीडियो वायरल

October 19, 2026
Meeting

राज्य स्थापना दिवस पर SHG उत्पादों की प्रदर्शनी, लॉटरी के पुरस्कारों में भी दिखेगी स्थानीय उत्पादों की झलक

October 19, 2026

चारों धामों को मिलाकर कुल 10,17,200 कंटेनर वापस किए गए और औसत रिकवरी दर 93.25 प्रतिशत रही।

धाम एकत्रित कंटेनर रिकवरी दर
बद्रीनाथ 3,04,771 94%
गंगोत्री 2,72,864 97%
केदारनाथ 2,90,273 90%
यमुनोत्री 1,49,292 92%
कुल 10,17,200 93.25%

यात्रा सीजन के साथ और बढ़ेगा कलेक्शन

कुल कलेक्शन में सबसे बड़ा हिस्सा बद्रीनाथ का रहा। अधिकारियों के मुताबिक चारधाम यात्रा सीजन नवंबर तक जारी रहने और चारों मार्गों पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही बने रहने के कारण कंटेनर कलेक्शन का आंकड़ा आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि इस सीजन में गंगोत्री में करीब 2.73 लाख कंटेनर वापस किए गए और यहां 97 प्रतिशत रिकवरी दर दर्ज हुई, जो चारों धामों में सबसे अधिक है। यमुनोत्री में भी 90 प्रतिशत रिकवरी के साथ 1.49 लाख से अधिक कंटेनर वापस किए गए।

उन्होंने कहा कि भागीरथी और यमुना नदियों के उद्गम क्षेत्र होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में DDRS कार्यक्रम के माध्यम से तीर्थयात्रियों की बड़ी भागीदारी उत्साहजनक है।

चार साल में 31 गुना बढ़ी QR आधारित कंटेनर वापसी

आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार तीर्थयात्रा सीजन में इस पहल के प्रति श्रद्धालुओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। 2022-23 के बाद से चारधाम मार्ग पर QR आधारित कंटेनर कलेक्शन में करीब 31 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में कलेक्शन प्वाइंट्स की संख्या भी करीब छह गुना बढ़ी है।

वर्ष 2026-27 में वितरित किए गए क्यूआर-कोड वाले कंटेनरों की कलेक्शन दर 93.25 प्रतिशत तक पहुंचना इस अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

छोटी आदत से बड़ा बदलाव

चारधाम यात्रा में DDRS लागू करने वाली टीम के सदस्य के अनुसार, हर सीजन में अधिक संख्या में तीर्थयात्री अपनी बोतलों और पैकेजिंग को रास्ते में छोड़ने के बजाय निर्धारित कलेक्शन प्वाइंट पर वापस जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की ओर से अपनाई गई एक छोटी-सी आदत मिलकर चारधाम यात्रा मार्ग को अधिक स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में बड़ा योगदान दे रही है।

DDRS पहल का उद्देश्य चारधाम यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक और पैकेजिंग कचरे को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना, उसे कम करना और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना है। तीर्थयात्रियों की बढ़ती भागीदारी से हिमालयी पर्यावरण संरक्षण की इस पहल को नई मजबूती मिल रही है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हल्द्वानी शुद्धिकरण मुद्दे पर तीरथ सिंह रावत का कांग्रेस पर हमला, बोले- भाजपा काम करने वालों की पार्टी

Next Post

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Next Post
Janmashtami

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

UKD

सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार को लेकर यूकेडी सख्त, दुर्भावनापूर्ण बयानबाजी पर कार्रवाई की चेतावनी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

National Highway 34

नेशनल हाईवे 34 प्लासड़ा के आगे मलबा आने से मार्ग बंद

1 year ago
Janta Darshan

डीएम जनता दर्शन: 176 लोगों की समस्याएँ सुनीं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

10 months ago
Food Stall

कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाद्य गुणवत्ता की होगी सख्त निगरानी, मोबाइल वैन करेगी मौके पर जांच

3 months ago
Shop

हल्द्वानी में बड़ा हादसा: तिकोनिया वाइन शॉप में देर रात लगी भीषण आग, करीब 3 करोड़ का माल जलकर खाक

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में आज दो जगह होगा रावण दहन, सीएम धामी रहेंगे मुख्य अतिथि
  • नानकमत्ता हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद
  • टिहरी के कार्यक्रम में दिलेर मेहंदी को लेकर विवाद, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का वीडियो वायरल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Ravana

देहरादून में आज दो जगह होगा रावण दहन, सीएम धामी रहेंगे मुख्य अतिथि

October 20, 2026
arrest

नानकमत्ता हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद

October 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol