
विश्व डाक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड डाक परिमंडल ने पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
डाक विभाग अब पत्र और पार्सल सेवा के साथ बैंकिंग व निवेश क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इस वर्ष राज्य में 3 लाख से अधिक नए बचत खाते खोले गए हैं, जबकि कुल सक्रिय खातों की संख्या 45 लाख से अधिक हो चुकी है।
डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के 2737 डाकघरों में क्यूआर कोड पेमेंट और ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की गई है। विभाग जल्द ही गंगाजल और बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के प्रसाद की होम डिलीवरी सेवाएँ भी शुरू करने जा रहा है।
शशि शालिनी कुजूर, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post