
हरिद्वार जिले के ग्राम मुंडलाना, ब्लॉक नारसन में डेंगू बुखार के फैलने और संभावित बुखार से दो महिलाओं की मृत्यु की सूचना पर राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम ने गांव का दौरा किया। टीम ने मृतकों के परिजनों से मिलकर जानकारी ली, हालांकि किसी भी प्रकार की जांच रिपोर्ट या चिकित्सीय दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें
जिला मलेरिया अधिकारी सी.एम. अथवाल ने बताया कि डेंगू वॉलंटियर्स ने 60 घरों का सर्वे किया, जिसमें 112 वस्तुओं की जांच की गई और 6 में लार्वा पाया गया। छह लोगों में बुखार के लक्षण मिले। गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 106 लोगों की जांच की गई और 58 के सैंपल लिए गए। सभी संभावित मरीजों को उपचार दिया गया।
स्वास्थ्य टीम ने गांव में थर्मल फॉगिंग कराई, पंपलेट व पोस्टर वितरित किए और ग्राम प्रधान से मिलकर डेंगू रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post