
चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक 14,53,827 तीर्थयात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं, जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह शेष है। वर्ष 2024 में कुल 14,35,341 श्रद्धालु धाम पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के कुशल यात्रा प्रबंधन से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। खराब मौसम के बावजूद प्रशासन ने सड़कों, आवास, सुरक्षा और राहत व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखा है। यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, जेसीबी और अलाव की विशेष व्यवस्था की गई है।
इसी प्रकार हेमकुंट साहिब यात्रा भी इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर रही। कपाट 10 अक्टूबर को बंद होंगे, जबकि अब तक 2,71,367 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2024 में यह संख्या 1,83,722 थी।
चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियाँ इस प्रकार हैं —
गंगोत्री: 22 अक्टूबर | यमुनोत्री: 23 अक्टूबर | केदारनाथ: 23 अक्टूबर | बद्रीनाथ: 25 नवंबर
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post