
देहरादून में साहित्य और कला उत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन द लिटरेरी टेबल (टी.एल.टी.) द्वारा कराया जा रहा है। जो आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट की पहल है, यह 11 और 12 अक्टूबर को फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य स्थानीय लेखकों और कलाकारों को मंच प्रदान करना और साहित्य एवं संस्कृति के संवाद को प्रोत्साहित करना है।
दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलोका दासगुप्ता नियोगी के नेतृत्व में होगा।
उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा, जबकि दूसरे दिन यानि 12 अक्टूबर को 9 प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार और कलाकार जैसे मेजर जनरल जी.डी. बख्शी, पूर्व राजदूत दीपक वोहरा, मून मून सेन, अद्वैता काला, रुद्रनील सेनगुप्ता, अल्का पांडे, मधुलिका लिडल, रूपा सोनी, डॉ. रूबी गुप्ता और मानस लाल शिरकत करेंगे।
अलोका दासगुप्ता नियोगी, निर्देशन आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post