
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा कृषि और ग्रामीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय ‘सेब महोत्सव 2.0’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 9 और 10 अक्तूबर को आईटी पार्क स्थित नाबार्ड कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी और नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ने किया। इस अवसर पर विभिन्न कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा सेब, कीवी, अखरोट, जड़ी-बूटियाँ, राजमा, जूस, अचार, व हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री गणेश जोशी ने नाबार्ड के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों की आय में वृद्धि होती है और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद सीधे किसानों से प्राप्त होते हैं।
महोत्सव के दौरान नाबार्ड और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) भी हस्ताक्षरित किया गया, जिससे कृषक उत्पादक संगठनों को ऋण और वित्तीय सहायता मिल सकेगी। किसानों के उत्पादों को बाज़ार तक पहुँचाने के लिए नाबार्ड की मोबाइल मार्ट सुविधा का उपयोग किया गया और सभी लेनदेन डिजिटल माध्यम से किए गए।
नाबार्ड ने बताया कि इस तरह के आयोजनों को हर वर्ष
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post