उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने सोशल मीडिया पर संगठन और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ की जा रही कथित भ्रामक एवं तथ्यहीन बयानबाजी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि संगठन की छवि धूमिल करने और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने वालों के खिलाफ राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान देते समय संयम और जिम्मेदारी बरतने की अपील की है। यूकेडी का कहना है कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी भी तरह की टिप्पणी या प्रचार से संगठन की गरिमा प्रभावित हो सकती है।
यूकेडी ने दो टूक कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा, संगठन की गरिमा और अनुशासन से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। संगठन के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण या तथ्यहीन प्रचार को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।
राकेश बिंजोला, विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी, यूकेडी
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post