उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब प्रदेश में बड़े नेताओं की रैलियों और जनसभाओं की रणनीति तैयार करने में जुट गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि फिलहाल रैलियों की तारीख और स्थान तय नहीं किए गए हैं। हालांकि, बरसात का दौर कम होते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं, दोनों मंडलों में जनसभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी।
कांग्रेस का लक्ष्य इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के साथ ही प्रदेश में चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मजबूत करना है। पार्टी नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और बड़े नेताओं के दौरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लामबंद करने की तैयारी में है।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post