जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद मुख्यालय में स्थित बालिका एवं बालक अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए. औचक निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया को निर्देशित किया कि दोनों छात्रावासों में माह में कम से कम एक बार चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए. उन्होंने मेस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही निर्धारित मेनू व्यवस्थित रूप से तैयार कर उसे प्रदर्शित करने तथा मेनू के अनुरूप पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए…
स्वाति एस.भदौरिया। DM पौड़ी
Reported By: Rajesh Sharma














Discussion about this post