उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में बीते दिन की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक सवार सतीश कुमार पुत्र मदन लाल निवासी बहेड़ी जिला बरेली को मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं घटना कि जानकारी मिलने पर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ये दुख की घड़ी है हम प्रयास करेंगे कि आपके परिवार को हर संभव मदद कम्पनी प्रशासन द्वारा की जाएं।
राकेश वाल्मीकि, मृतक के परिजन।
Reported By: Rajesh Kumar














Discussion about this post