देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। देशव्यापी आंदोलन के तहत कांग्रेस ने पुतला और अर्थी जुलूस निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यों से लोकतंत्र और लोगों के मतदान के अधिकार पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने धक्का-मुक्की की और पुतला व अर्थी छीनने का प्रयास किया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। कांग्रेस ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी चुनाव आयोग और सरकार पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के आरोपों की जांच और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की।
जसविंदर गोगी, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी
सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan











Discussion about this post