Wednesday, September 23, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कॉर्बेट से राजाजी शिफ्ट होंगे पांच और बाघ, दूसरे चरण की तैयारी शुरू

Crime Patrol by Crime Patrol
September 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Corbett
1
VIEWS

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण जल्द शुरू होने जा रहा है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) और भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी टाइगर रिजर्व के वेस्टर्न जोन में स्थानांतरित किया जाएगा।

बाघों के स्थानांतरण की इस योजना का उद्देश्य राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और उनके भौगोलिक वितरण को बेहतर करना है। इसके साथ ही कॉर्बेट के उन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने की कोशिश की जा रही है, जहां आबादी के आसपास बाघों की मौजूदगी भविष्य में चुनौती बन सकती है।

पहले चरण में पांच बाघ भेजे गए थे

इससे पहले स्थानांतरण के पहले चरण में कॉर्बेट नेशनल पार्क से दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था। अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में शिफ्ट करने की तैयारी है।

कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि दूसरे चरण के लिए NTCA और भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है। इसके बाद कॉर्बेट प्रशासन ऐसे क्षेत्रों का आकलन कर रहा है, जहां आबादी के आसपास बाघों की मौजूदगी के कारण भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा पैदा हो सकता है।

वैज्ञानिक मानकों पर होगा बाघों का चयन

डॉ. बडोला के मुताबिक बाघों का चयन केवल स्थानांतरण के उद्देश्य से नहीं किया जाएगा, बल्कि बाघों की पहचान करते समय संबंधित क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। प्रशासन अलग-अलग क्षेत्रों का आकलन कर ऐसे बाघों को चिन्हित करेगा, जिनका स्थानांतरण वैज्ञानिक और प्रबंधन संबंधी मानकों के अनुरूप हो।

इस प्रक्रिया से जहां राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने में मदद मिलेगी, वहीं कॉर्बेट के संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को कम करने में भी सहायता मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें

Sudhowala

आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का हुआ भूमि पूजन, सुधोवाला में पहले चरण के विकास की शुरुआत

September 23, 2026
Crocodile

लक्सर में घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 23, 2026
Fight

क्वांटम यूनिवर्सिटी में गोली चलने की सूचना से हड़कंप, दीवार तोड़कर कैंपस में घुसने की चर्चा

September 23, 2026
Crime

उत्तराखंड में पहली बार SIM Box रैकेट का भंडाफोड़, 114 सिम और 2 हाईटेक मशीनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026

ट्रैंकुलाइज कर लगाए जाएंगे रेडियो कॉलर

संभावित बाघों की पहचान के बाद विशेषज्ञ टीम उन्हें ट्रैंकुलाइज करेगी। इसके बाद बाघों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच और अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। प्रत्येक चयनित बाघ को रेडियो कॉलर लगाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से राजाजी टाइगर रिजर्व पहुंचाया जाएगा।

राजाजी पहुंचने के बाद बाघों को तत्काल जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें करीब तीन से चार दिन तक बाड़े में रखा जाएगा, ताकि वे नए वातावरण और परिवेश के अनुकूल हो सकें। इसके बाद सॉफ्ट रिलीज के तहत उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा।

तीन महीने तक होगी निगरानी

बाघों को जंगल में छोड़ने के बाद भी उनकी निगरानी जारी रहेगी। रेडियो कॉलर के माध्यम से करीब तीन महीने तक उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इस दौरान बाघों की गतिविधियों, मूवमेंट और नए क्षेत्र में उनके अनुकूलन पर लगातार नजर रखी जाएगी।

कॉर्बेट प्रशासन के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती ऐसे बाघों की पहचान करना है, जिनका चयन वैज्ञानिक, वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन संबंधी मानकों के आधार पर किया जा सके। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।

डॉ. साकेत बडोला के अनुसार, कॉर्बेट से राजाजी बाघों का दूसरा चरण केवल बाघों के संरक्षण और उनके बेहतर वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम नहीं है, बल्कि भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को नियंत्रित करने की रणनीति का भी हिस्सा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-23-at-9.01.40-AM.mp4

डॉ साकेत बडोला
निदेशक
कॉर्बेट नेशनल पार्क

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

उत्तराखंड में पहली बार SIM Box रैकेट का भंडाफोड़, 114 सिम और 2 हाईटेक मशीनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

क्वांटम यूनिवर्सिटी में गोली चलने की सूचना से हड़कंप, दीवार तोड़कर कैंपस में घुसने की चर्चा

Next Post
Fight

क्वांटम यूनिवर्सिटी में गोली चलने की सूचना से हड़कंप, दीवार तोड़कर कैंपस में घुसने की चर्चा

Crocodile

लक्सर में घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Gujjars

गंगा भोगपुर में वन गुर्जरों का सेला पर्व आयोजित

7 months ago
Arrest

श्रीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एंबुलेंस से 90 किलो गांजा बरामद; चालक गिरफ्तार

1 month ago
Kailash Mansarova

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज, 4 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा पहला जत्था

3 months ago
Pm Modi

पीएम मोदी के 25 वर्ष के सत्ता एवं सेवा संकल्प पर भाजपा महिला मोर्चा चलाएगा विशेष अभियान

2 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का हुआ भूमि पूजन, सुधोवाला में पहले चरण के विकास की शुरुआत
  • लक्सर में घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • क्वांटम यूनिवर्सिटी में गोली चलने की सूचना से हड़कंप, दीवार तोड़कर कैंपस में घुसने की चर्चा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Sudhowala

आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का हुआ भूमि पूजन, सुधोवाला में पहले चरण के विकास की शुरुआत

September 23, 2026
Crocodile

लक्सर में घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 23, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol