भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भालू और गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF) से स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी वन और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने, हिंसक घटनाओं या उनकी आशंका पर त्वरित कार्रवाई करने और जन जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
महेंद्र भट्ट ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और बन पंचायत सरपंचों से लगातार संपर्क बनाए रखने और स्थानीय लोगों को सतर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने वन्य जीव संघर्ष में जान गंवाने वाले परिवारों को तुरंत आर्थिक और अन्य सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब तक अनुमन्य आर्थिक मदद 2 लाख रुपये पर्याप्त नहीं रही है, और इस गंभीर विषय को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post