कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही है।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या के यमुना कॉलोनी स्थित आवास का घेराव किया है।
घेराव के दौरान पुलिस ने यमुना कॉलोनी गेट पर बैरिकेटिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया,
जिसके बाद मौके पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मामले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post