आपको बताते चलें कि उन्होंने कहा कि यह देवभूमि को शर्मसार करने वाली बात है। हाल ही में आए एक सर्वे में राज्य में 2500 से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाओं की बात सामने आई है। वहीं दस हजार से ज्यादा महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट उत्तराखंड में दर्ज हुई हैं। भाजपा केवल सत्ता में काबिज रहना चाहती है महिलाओं की सुरक्षा पर कोई काम नहीं कर रही है।
उन्होंने नरेंद्र मोदी की माँ के बारे में की गई टिप्पणी पर कहा कि जिस व्यक्ति को हम जानते नहीं लेकिन हम उसका खंडन करते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का हम भी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह और नरेन्द्र मोदी ने जोधपुर में एक रैली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया क्या वह उन्हें शोभा देता है।
देहरादून एसएसपी द्वारा देहरादून को महिलाओं के लिए असुरक्षित शहर घोषित करने के खंडन वाले सवाल पर कहा कि हम एसएसपी देहरादून से कहना चाहते हैं कि आप उन पर कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालें साथ ही आप वह सब तथ्य सार्वजनिक करें जिसके आधार पर आप सर्वे रिपोर्ट का खंडन कर रहे हैं। महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रत्नाकर ने स्वयं मंच से उस पोस्टर को लॉन्च किया है। खंडन वह लोग कर रहे हैं जो उसमें संलिप्त ही नहीं थे। महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की प्रवक्ता बनी हुई हैं। पुलिस को चाहिए कि देहरादून का नाम खराब करने वाली एजेंसी पर कार्यवाही करें ।
ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post