गदरपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दो दिनों तक छापेमारी कर दर्जनों अवैध बिजली कनेक्शन काटे और कई लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज किए। जांच के दौरान सीधे लाइन से बिजली चोरी करते उपभोक्ता पकड़े गए।
विभाग के अनुसार बिजली चोरी से भारी राजस्व नुकसान हो रहा था। विजिलेंस एई पुनीत गोयल ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुनीत गोयल एई विजिलेंस
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post