
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान की दिल्ली बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस सक्रिय मोड में आ गई है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी ने ऐलान किया कि भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को राजभवन का घेराव किया जाएगा। साथ ही अगले तीन महीनों तक हर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय और राज्य स्तरीय मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की स्थिति को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब भी मांगा है।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।
प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता कांग्रेस
हरक सिंह रावत, वरिष्ठ नेता कांग्रेस
Reported By: arun Sharma













Discussion about this post