
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई। एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों की कीमत का माल बरामद किया गया है।
देहरादून और चंपावत में एएनटीएफ यानी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों ने रातभर चली कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से 278 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 84 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसटीएफ को लंबे समय से नशा तस्करों पर नज़र थी।
पहली कार्रवाई देहरादून में हुई, जहां जोगीवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आसिफ कुरैशी नाम के युवक को पकड़ा। वह बरेली से ड्रग्स खरीदकर देहरादून बेचने आया था।
उसके पास से 278 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 84 लाख रुपये आंकी गई है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post