देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में आबकारी विभाग ने नकली शराब के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में छापेमारी में लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की गई और प्रवीन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी शंकर कुमार फरार है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने 24 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, 120 बोतल रॉयल स्टैग और 144 कैन बडवाइज़र बीयर बरामद की। गोदाम और गाड़ी से कुल 18 पेटियां शराब और बीयर जब्त की गईं। जांच में पता चला कि यह शराब “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” मार्क की थी, जिसे देहरादून में अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
आबकारी विभाग ने बताया कि हर्रावाला क्षेत्र में नकली शराब सप्लाई का एक नेटवर्क तैयार किया गया था और इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
प्रेरणा बिष्ट, प्रभारी सहायक, आबकारी आयुक्त
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post