हल्द्वानी में पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है।रात 11 बजे के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।इस अभियान के तहत खासतौर पर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर नजर रखी जा रही है, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ उनकी पहचान भी सत्यापित कर रही है इसके अलावा, जिन लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।
अभियान का मकसद शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर लगाम लगाना है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि हल्द्वानी में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
अमित सैनी सीओ सिटी हल्द्वानी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post