अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रातःकालीन ध्यान सत्र का शुभारंभ दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी के सानिध्य में हुआ। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपभोक्तावादी दौर में मनुष्य जीवन जीना भूलता जा रहा है और ध्यान ही संतुलित व आदर्श जीवन का आधार है।
डा. जोशी ने वैश्विक तनाव और युद्ध की स्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर है। उन्होंने नियमित योग, ध्यान और संतुलित जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न योगाचार्यों का सहयोग रहा और प्रतिभागियों को ध्यान के महत्व से अवगत कराया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post