मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलेगा। कार्यक्रम में अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उनकी जीवन-गाथा भारत की एकता और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया।
धामी ने कहा कि सतर्कता विभाग ने राज्य गठन के बाद 339 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, वहीं पिछले तीन वर्षों में 78 भ्रष्टाचारियों सहित अन्य मामलों में 27 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया। उन्होंने टोल फ्री नंबर 1064 के माध्यम से शिकायतों और ट्रैप के कार्यान्वयन का भी विवरण दिया और सभी विभागों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post