नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु चिन्हित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया।
सीएम धामी ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों पर स्वीकृत 7 जल विद्युत परियोजनाओं (कुल क्षमता 647 मेगावाट) के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए गंगा की निर्मलता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post