
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 में भारत का 146 देशों में से 126 वां स्थान रहा। जिससे साफ जाहिर है कि हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत दुनिया के बाकी देशों से कितना पीछे है। इसी को लेकर यूपीईएस के द्वारा हैप्पीनेस डे मनाया गया। यूपीईएस ने पहली बार इसकी शुरुआत की है। हैप्पीनेस डे मनाने के पीछे UPES के वाइस चांसलर डॉ राम शर्मा ने बताया कि कैंपस में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ ही एक सकारात्मक, सेहतपूर्ण वातावरण मिले, इसी को लेकर इसकी शुरुआत की जा रही है और उम्मीद है कि इसके भविष्य में बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।
डॉ राम शर्मा, वाइस चांसलर UPES
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post