Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

पत्रकारिता लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में जहां सूचना का प्रवाह अत्यंत तेज हो गया है, वहीं पत्रकारों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं।

Crime Patrol by Crime Patrol
May 30, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Journalists
5
VIEWS

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों और मीडिया जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया तथा पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों, अवसरों और बदलते स्वरूप पर व्यापक चर्चा की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सहयोग से उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित भवन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गई है। उन्होंने इसे पत्रकार समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

इसे भी पढ़ें

Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

October 15, 2026
Ashish Chauhan

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

October 15, 2026
Khajan Das

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

October 15, 2026
Srinagar

श्रीनगर विधानसभा को ₹16.18 करोड़ की सौगात, धन सिंह रावत ने किया योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

October 15, 2026

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में जहां सूचना का प्रवाह अत्यंत तेज हो गया है, वहीं पत्रकारों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को समय की आवश्यकता बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेन ठाकुर ने कहा कि साहित्य और पत्रकारिता दोनों समाज के दर्पण हैं। वहीं डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है, लेकिन इसके मूल मूल्य आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, ऐसे में पत्रकारिता की विश्वसनीयता और गरिमा बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत ने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बताते हुए निष्पक्षता और जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता मनोज झा ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच मुख्यधारा की पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता बनाए रखने की चुनौती है। उन्होंने कहा कि तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है।

वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ने कहा कि पहले पत्रकारिता एक मिशन के रूप में की जाती थी, जिसमें राष्ट्रहित और समाजहित सर्वोपरि होता था। आज भी उसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान अजय राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्रेस क्लब की पूर्व कार्यकारिणियों और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समुदाय लंबे समय से प्रेस क्लब भवन की प्रतीक्षा कर रहा था और निविदा प्रक्रिया जारी होने के साथ ही अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

अंत में अतिथियों ने पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक दायित्वों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया तथा सम्मानित पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले पूर्व सैन्य अधिकारी, उत्तराखंड की सैन्य विरासत पर हुई चर्चा

Next Post

रानीखेत में 1170 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

Next Post
Agniveers

रानीखेत में 1170 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

Press Confrence

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद : कुमारी शैलजा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Health service

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मनाया जाएगा स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा।

1 year ago
protest

सदन में कांग्रेसी नेताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा ने फूंका पुतला

1 year ago
viral Fever

बदलते मौसम में बढ़ सकती हैं सर्दी-जुकाम एवं वायरल बीमारियाँ

12 months ago
Politics

एलिवेटेड रोड विवाद: कांग्रेस के आरोप, भाजपा का पलटवार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
  • देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
  • आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

October 15, 2026
Ashish Chauhan

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

October 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol