प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपनी जीवन–यात्रा में पत्नी पाना देवी के योगदान को रेखांकित करते हुए उन पर आधारित पुस्तक “एक सफर हमसफ़र के साथ” श्री महाराज को भेंट की।
सतपाल महाराज ने बताया कि यह पुस्तक मेघवाल दंपत्ति के संघर्षों, अनुभवों और आपसी सहयोग पर आधारित प्रेरक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि पाना देवी एक साधारण गृहिणी होते हुए भी अपने पति की शिक्षा और प्रगति के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। आर्थिक कठिनाइयों के समय उन्होंने दस्तकारी कर अर्जित धन से मेघवाल की पढ़ाई पूरी कराने में मदद की और हर कदम पर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
महाराज ने कहा कि यह पुस्तक पत्नी पाना देवी के समर्पण, सहयोग और योगदान का सजीव चित्रण है, जो दर्शाती है कि जीवनसाथी का साथ कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना सकता है। उन्होंने इसे सभी के लिए प्रेरणादायक बताया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post