लालकुआँ स्थित नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और प्रबंध कमेटी के दो वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा दरमवाल रहीं।
कार्यक्रम में स्वच्छ दूध उत्पादन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई और जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। महिला डेयरी विकास योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने घोषणा की कि 15 अप्रैल से दूध के खरीद मूल्य में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने और दुग्ध व्यवसाय को मजबूत बनाने के लिए संघ लगातार प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में डेयरी विभाग के अधिकारी, संचालक मंडल के सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद ।
जिला पंचायत सदस्य दीपा दरमवाल
दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post