उत्तराखंड में सहकारिता के जरिए बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मिलेट्स मिशन, सब्जी क्रय, बायोफर्टिलाइजर, साइलेज वितरण और सामूहिक खेती जैसी योजनाओं से समितियों की आय में बढ़ोतरी के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।
मिलेट्स मिशन के तहत 214 केंद्रों से 53 हजार कुंतल मंडुवा खरीदकर समितियों को करीब ₹53 लाख की आय हुई, जबकि घसियारी कल्याण योजना के अंतर्गत साइलेज वितरण से ₹63 लाख का लाभ मिला। वहीं टिहरी और उत्तरकाशी में सहकारी समितियों द्वारा ₹1.50 करोड़ की सब्जी खरीद कर बेहतर बाजार मूल्य दिलाया गया।
रेशम उत्पादन, बायोफर्टिलाइजर और सामूहिक खेती जैसी गतिविधियों से भी रोजगार और आय के नए अवसर बढ़े हैं। सहकारी संघ के अनुसार इन योजनाओं के विस्तार से आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post