सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि Lansdowne विधानसभा, जनपद Pauri Garhwal में 5 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। मंत्री ने इस हेतु Pushkar Singh Dhami का आभार भी व्यक्त किया।
घोषणाओं के तहत जयहरीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण किया जाएगा तथा विभिन्न विद्यालयों और मार्गों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शहीदों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नई पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा देने का प्रयास किया जा रहा है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post