
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, करुणा, समानता और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सदाचार, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके आदर्श समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर समरस और सशक्त समाज का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post