कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मसूरी के भिलाडू क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण को लेकर खेल विभाग, वन विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने बताया कि स्थानीय जनता लंबे समय से स्टेडियम की मांग कर रही है, लेकिन वन भूमि होने के कारण हस्तांतरण में आपत्तियों से कार्य अटका हुआ था। अब भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया नोडल अधिकारी स्तर तक पूरी हो चुकी है और फाइल शासन स्तर पर भेजी जानी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो माह में भूमि हस्तांतरण पूर्ण होते ही स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post