रुड़की। भगवानपुर कस्बे में वाहनों के बढ़ते दबाव और लगातार लग रहे जाम से लोगों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई। पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रकों को टोल प्लाजा पर रोकने के बावजूद क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी।
जाम के दौरान विधायक Furqan Ahmad मौके पर पहुंचे। इमलीखेड़ा मार्ग से टोल प्लाजा के निकट पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक वैकल्पिक रास्ते को जेसीबी मशीन की मदद से पत्थर डालकर बंद किया जा रहा है। इसे लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और तत्काल रास्ते में डाले गए पत्थरों को हटवाकर मार्ग खुलवाया।
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जनता पहले से ही जाम की गंभीर समस्या से जूझ रही है। ऐसे समय में वैकल्पिक मार्गों को बंद करना लोगों की मुश्किलें और बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रास्ता खुलवाया गया है।
वहीं, टोल प्लाजा प्रबंधन ने मार्ग बंद कराने के आरोपों से खुद को अलग बताया है। टोल प्लाजा मैनेजर लोकेन्द्र सिंह के अनुसार, पुलिस प्रशासन के निर्देश पर मार्ग बंद कराया गया था और इसमें टोल प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं थी।
भगवानपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने भी स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि जाम की समस्या से रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और प्रशासन को इसके लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।देखे वीडियो:
फुरकान अहमद (विधायक पिरान कलियर)
लोकेंद्र सिंह (मैनेजर टोल प्लाजा)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post