इसे भी पढ़ें
पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर को चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से आधुनिक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर रात के समय बेहद भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक काफी आकर्षित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि धारी देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में आधुनिक प्रोग्रामिंग आधारित लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की गई है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि यह अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम कंप्यूटर के माध्यम से संचालित होता है, जिससे विभिन्न रंगों और पैटर्न की रोशनी मंदिर परिसर में प्रदर्शित होती है। इससे रात के समय मंदिर की भव्यता और अधिक निखरकर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं के लिए यह नया आकर्षण बनेगा।
स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post