देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के तिब्बती मार्केट स्थित ओल्ड मल्टीपरपज हॉल में सांसद खेल महोत्सव–2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ सांसद खेल महोत्सव आज गाँव-गाँव से खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का मजबूत मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर राज्य को खेलभूमि के रूप में नई पहचान दिलाई है। राज्य में स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत खेल अकादमियों, खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है।
समारोह में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post