देहरादून के आईएसबीटी का जिलाधिकारी सविन बंसल के द्वारा निरीक्षण करने के बाद क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुधारने की दिशा में कार्य तेज कर दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी का निकासी गेट खोलकर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण कार्य भी जारी है।
यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए सड़क किनारे खाली भूमि पर पार्किंग हेतु टाइल बिछाने और क्रॉसओवर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों और आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post