विकासनगर के खंड विकास कार्यालय परिसर में आज ‘सरकार के चार साल बेमिसाल’ अवसर पर एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने शिरकत की।
शिविर के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और उन्हें सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम विनोद कुमार ने प्रशासनिक सक्रियता पर जोर देते हुए जनता से इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विनोद कुमार, एसडीएम विकासनगर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post