नैनीताल समेत पूरे प्रदेश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही आस्था का माहौल बन गया है। सुबह से ही श्रद्धालु व्रत-पूजन कर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जहां जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।
नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में नैना देवी मंदिर, कैंची धाम, घोड़ाखाल, हनुमानगढ़ और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
मंदिरों में विशेष पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। मान्यता है कि मां नयना देवी का यह मंदिर शक्तिपीठों में विशेष स्थान रखता है, जहां देवी सती की आंख गिरी थी।
नवरात्रि के पावन अवसर पर सरोवर नगरी में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालु दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post