देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शिविर नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता एवं युवा प्रेरणा जैसे विषयों पर केंद्रित रहा।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस शिविर युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने नशामुक्ति पर जोर देते हुए युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।

कार्यक्रम में स्वच्छता को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। मंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिविर की सफलता की कामना की।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post