इसे भी पढ़ें
देहरादून स्थित डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनएसएस परिषद ने सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक जुड़ाव और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 फरवरी से मालसी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने साक्षरता, स्वच्छता और एड्स जागरूकता से जुड़ी रैलियां निकालीं तथा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किए।
इस दौरान सामाजिक मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जबकि वाद-विवाद, चित्रकला और गायन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शिविर का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

इसके अलावा डीआईटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के ऑप्टोमेट्री विभाग और एनएसएस परिषद के सहयोग से अमृतसर आई क्लिनिक के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर के चाणक्य सेमिनार हॉल में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की आंखों की जांच की गई। इस पहल का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को मुफ्त जांच सुविधा उपलब्ध कराना रहा।













Discussion about this post