देहरादून में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आज जनपद में देशभक्ति की धुन गूंज उठी। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में प्रातः 10 बजे सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्राओं ने राष्ट्रगीत का उत्साहपूर्वक सामूहिक गायन किया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्र की एकता और सम्मान का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है।
कार्यक्रम का समापन ‘‘भारत माता की जय’’ के जयघोष के साथ हुआ।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post