
मुज़फ्फरनगर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने रामपुर तिराहा पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया।
करण माहरा ने कहा कि रामपुर तिराहा उत्तराखंड के बलिदान और संघर्ष की स्मृति है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में AICC सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र पोखरियाल सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post