Wednesday, October 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home अन्तर्राष्ट्रीय

लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के दूसरे दिन साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

Crime Patrol by Crime Patrol
October 27, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
International Writers
1
VIEWS

थानों स्थित लेखक गाँव में आयोजित लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के दूसरे दिन का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के परिवहन एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। महोत्सव में देश-विदेश से पहुंचे साहित्यकारों, विद्वानों, कलाकारों और संस्कृति प्रेमियों ने साहित्य, भारतीय ज्ञान परंपरा, मानवीय संवेदना और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने लेखक गाँव की परिकल्पना और पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता दूसरों के लिए कुछ करने में है। लेखक गाँव ऐसा विशिष्ट स्थल है, जहां साहित्य और प्रकृति के सान्निध्य में व्यक्ति मानवीय मूल्यों, संवेदनाओं और जीवन के गहरे अर्थों से जुड़ सकता है। उन्होंने इसे उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि यह स्थल लोगों को मानसिक सुकून और आत्मिक शांति का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।

वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा महोत्सव

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव विभिन्न देशों के बीच साहित्य, कला और संस्कृति का सशक्त सेतु बनेगा। यह आयोजन भारतीय दर्शन की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के साथ विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ, संवाद और मैत्री को प्रोत्साहित करेगा।

इसे भी पढ़ें

Press Meeting

देहरादून में अजय कुमार लल्लू का हमला, SIR, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

October 28, 2026
Baba Ramdev

सनातन धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर बरसे बाबा रामदेव

October 28, 2026
Rekha Arya

भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्य का पलटवार, बोलीं- आरोपों के प्रमाण होने चाहिए

October 28, 2026
train

उधम सिंह नगर: हल्दी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर नर हाथी की मौत, वन विभाग में हड़कंप

October 28, 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के सदस्य सचिव प्रो. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि प्रत्येक स्थान का अपना इतिहास और सांस्कृतिक महत्व होता है। लेखक गाँव में एकत्रित साहित्यकारों और कलाकारों की रचनाएं एवं अनुभव इस स्थल की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें।

नालंदा पुस्तकालय बनेगा ज्ञान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र

प्रसिद्ध चित्रकार एवं पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने लेखक गाँव की परिकल्पना को विशिष्ट बताते हुए कहा कि यहां जिस प्रकार की बौद्धिक संपदा एकत्रित हो रही है, वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लेखक गाँव का नालंदा पुस्तकालय ज्ञान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के केंद्र के रूप में विकसित होगा।

गुजरात साहित्य अकादमी, गांधीनगर के अध्यक्ष डॉ. भाग्येश झा ने साहित्यिक साधना में विनम्रता और संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोबोटिक मशीनों की कार्यक्षमता और मानवीय चेतना के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता की प्रासंगिकता बताई। उनके अनुसार, गीता मनुष्य को आत्मबोध, संतुलन और सकारात्मक जीवन-दृष्टि प्रदान करती है।

वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष अनिल जोशी ने लेखक गाँव की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में यहां केवल मैदान दिखाई देता था, लेकिन आज यह सांस्कृतिक कल्पना साकार रूप ले रही है। उन्होंने नालंदा पुस्तकालय और तक्षशिला जैसे केंद्रों को भारतीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।

भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान देने पर जोर

प्रसिद्ध साहित्यकार एवं उद्योगपति इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि लेखक गाँव भारतीय संस्कृति, साहित्य और ज्ञान परंपरा का संवाहक बनकर उभर रहा है। डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के साहित्य के प्रति समर्पण और संरक्षण ने इस परिकल्पना को आकार दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए सृजन, संवाद और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

ऑस्ट्रेलिया की लेखिका मृदुला कीर्ति ने भारतीय वेदों, पुराणों और श्रीमद्भागवत की ज्ञान परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषियों के चिंतन ने मानवता को जीवन, प्रकृति, चेतना और आध्यात्मिकता से जुड़े महत्वपूर्ण विचार दिए हैं। लेखक गाँव जैसी पहल इन परंपराओं को समकालीन संदर्भों में समझने और विश्व समुदाय तक पहुंचाने का माध्यम बन सकती है।

लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने अतिथियों, साहित्यकारों, कलाकारों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न भाषाओं, विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि संवाद के माध्यम से नई संभावनाओं का सृजन हो और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान मिले।

डॉ. निशंक ने किया पुस्तकों का लोकार्पण

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने महोत्सव में पहुंचे अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण एवं विमोचन भी किया। उन्होंने साहित्य को समाज की चेतना, राष्ट्रबोध और मानवीय मूल्यों का आधार बताते हुए लेखक गाँव को भारतीय भाषाओं, साहित्यिक विरासत और वैश्विक सांस्कृतिक संवाद को समर्पित महत्वपूर्ण पहल बताया।

महोत्सव का दूसरा दिन साहित्य, कला, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर सार्थक चर्चा के साथ आगे बढ़ा। देश-विदेश के विद्वानों और रचनाकारों की सहभागिता ने आयोजन को सांस्कृतिक आदान-प्रदान, साहित्यिक संवाद और मानवीय चेतना के विस्तार का मंच प्रदान किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, विधानसभा सत्र के पहले दिन यूकेडी का प्रदर्शन

Next Post

विरासत महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की धूम, कथक की प्रस्तुति ने मोहा मन

Next Post
Virasat

विरासत महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की धूम, कथक की प्रस्तुति ने मोहा मन

Meeting

भगवानपुर में एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और नशा तस्करी पर सख्ती के निर्देश

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Amit Shah

शांतिकुंज शताब्दी समारोह में शामिल होंगे अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था हुई चाक चौबंद

9 months ago
UKD

लखौरा क्षेत्र के विकास को लेकर उक्रांद व संघर्ष समिति की संयुक्त आवाज बुलंद

11 months ago
Shooting Competition

अनिल नेगी स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता में पत्रकारों ने दिखाया निशाना

9 months ago
festival

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में अजय कुमार लल्लू का हमला, SIR, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
  • सनातन धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर बरसे बाबा रामदेव
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्य का पलटवार, बोलीं- आरोपों के प्रमाण होने चाहिए

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Press Meeting

देहरादून में अजय कुमार लल्लू का हमला, SIR, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

October 28, 2026
Baba Ramdev

सनातन धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर बरसे बाबा रामदेव

October 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol