अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना- धौलछीना मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अल्मोड़ा से नाचनी (पिथौरागढ़) जा रही एक i 10 कार (नंबर UK04Y2999) कांचुला पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के समय दोपहर के लगभग 2:00 बजे की है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में कुंदन सिंह (70 वर्ष), पुत्र महेंद्र बथयाल, निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ की मृत्यु हो गई । गणेश कुमार (32 वर्ष), पुत्र भोपाल राम ,भूपेन्द्र प्रसाद (25 वर्ष) पुत्र दीवानी राम गंभीर रूप से घायल है ।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बाड़ेछीना से अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post