उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में 27 और 28 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यह चेतावनी दी गई है। उत्तरकाशी और चमोली जनपद के अधिकतर इलाकों में तेज़ बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। करीब 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
डॉ सी एस तोमर, मौसम महानिदेशक
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post