भारत सरकार ने प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. संजय अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चिकित्सक, शोधकर्ता, लेखक और समाजसेवी हैं, जिनके नाम कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं।
एम्स गुवाहाटी की आधारशिला 26 मई 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। यह संस्थान पूर्वोत्तर भारत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। सरकार का मानना है कि नए एम्स संस्थान ‘विकसित भारत मिशन’ के आधार स्तंभ सिद्ध होंगे।
डॉ. संजय ने कानपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली से शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, जापान, अमेरिका और रूस में उच्च प्रशिक्षण लिया। अपने 45 वर्षों के लंबे करियर में उन्होंने देश-विदेश में चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
वर्ष 2021 में उन्हें भारत सरकार ने ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था। उनके नेतृत्व में एम्स गुवाहाटी पूर्वोत्तर राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अनुसंधान को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post