राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग श्री सहदेव सिंह ने महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में प्रभारी सचिव विधानसभा श्री हेम चंद्र पंत सहित विधानसभा के अन्य अधिकारियों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post