Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत के नेतृत्व में तिरंगे के रंग में रंगा पैठाणी

Crime Patrol by Crime Patrol
August 13, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Tiranga
2
VIEWS

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तीसरे दिन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा श्रीनगर के पैठाणी, चाकीसैंण, तरपालीसैंण और माजरा महादेव में आयोजित तिरंगा यात्राओं में प्रतिभाग किया। यात्राओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।

पैठाणी में डॉ. रावत ने युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ पैदल तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने के साथ ही प्रत्येक नागरिक को देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। चाकीसैंण, तरपालीसैंण और माजरा महादेव में आयोजित तिरंगा यात्राओं में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। डॉ. रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देशवासियों को एक सूत्र में बांधता है और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। तिरंगा यात्रा में युवाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

Protest

कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध

September 28, 2026
Vinod Chamoli

हरीश रावत के चुनावी इरादे पर बीजेपी का तंज, विनोद चमोली बोले-‘दिल है कि मानता नहीं’

September 28, 2026
trekkers

गंगोत्री ट्रैकिंग रूट पर प्रशासन अलर्ट, ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी जारी

September 28, 2026
e-rickshaw

भीमताल में महिलाओं की ई-रिक्शा सेवा को नहीं मिली मंजूरी, एक साल बाद हल्द्वानी लौटेगा वाहन

September 28, 2026

सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कनाकोट, काण्डा, पैलार और सरणा गांव से भाजपा में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

Next Post

दून विश्वविद्यालय को सीएम धामी की सौगात, केंद्रीय पुस्तकालय और बायोलॉजिकल साइंस लैब का लोकार्पण

Next Post
Doon University

दून विश्वविद्यालय को सीएम धामी की सौगात, केंद्रीय पुस्तकालय और बायोलॉजिकल साइंस लैब का लोकार्पण

Jeep

मसूरी-देहरादून मार्ग पर लोडर जीप में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CBI

LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट

3 months ago
Congress

कांग्रेस नेशनल टैलेंट हंट अभियान की शुरूआत

10 months ago
Doon Police

दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 1400 वाहन व 2700 व्यक्तियों की जांच

10 months ago
meeting

एप्पल मिशन, पॉलीहाउस एवं योजनाओं की प्रगति की कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध
  • हरीश रावत के चुनावी इरादे पर बीजेपी का तंज, विनोद चमोली बोले-‘दिल है कि मानता नहीं’
  • गंगोत्री ट्रैकिंग रूट पर प्रशासन अलर्ट, ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी जारी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध

September 28, 2026
Vinod Chamoli

हरीश रावत के चुनावी इरादे पर बीजेपी का तंज, विनोद चमोली बोले-‘दिल है कि मानता नहीं’

September 28, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol